मुखड़ा
पंडा कराये रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।
अंतरा 1
नवराते की शुभ घड़ी आई,
भक्तों ने माता की मूरत बैठाई,
झूम झूम के, झूम झूम के,
पंडा कराये रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।
अंतरा 2
टिका लगाए माँ को चुनरी ओढ़ाए,
चूड़ी चढ़ाए फूल माला चढ़ाए,
झूम झूम के, झूम झूम के,
पंडा कराये रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।
अंतरा 3
नौ-नौ खप्पर बो दये ज्वारे,
अलियन गलियन गूंजे जयकारे,
झूम झूम के, झूम झूम के,
पंडा कराये रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।
अंतरा 4
आई माँ पहुनि भक्तों के द्वारे,
संकट काटे माँ भरे भंडारे,
झूम झूम के, झूम झूम के,
पंडा कराये रहो पूजा,
मैया जी की झूम झूम के।
✍ लेखक: unknown
🎤 प्रस्तुतकर्ता: BHAKTI MALA
अगर आप अपने चैनल, कला मंच, रामायण मंडली, धुमाल, बाजा, प्रोडक्ट, सर्विस या किसी भी प्रकार के विज्ञापन को बड़ी ऑडियंस तक पहुँचाना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट पर आसानी से विज्ञापन दे सकते हैं। बेहतर पहुँच, सस्ता रेट और 100% ऑर्गेनिक यूज़र्स!
क्या आप एक सिंगर या लेखक हैं या लिरिक्स लिखने का शौक रखते हैं? अपनी लिरिक्स शेयर करें और हजारों लोगों तक पहुँचें। अपनी रचनात्मकता को एक नया मंच दें और अपने लेखन से लाखों लोगों को प्रेरित करें।
Search CG Song Lyrics